फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The watchman committed suicide by threatening to grab the shop by bouncing the check

Palwal News: चेक बाउंस कराकर दुकान हड़पने की धमकी से आहत चौकीदार ने की आत्महत्या

Fri, 02 Jun 2023 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
The watchman committed suicide by threatening to grab the shop by bouncing the check
- वकालत करता है आरोपी, इलाज के लिए चार लाख देने की एवज में लिए थे चेक
विज्ञापन

- पंचायत भवन पृथला में नौकरी करता था मृतक


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पंचायत भवन पृथला पर तैनात चौकीदार ने भवन में ही फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। मौके से मृतक द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। चौकीदार से गांव निवासी व्यक्ति ने रुपये देने के नाम पर चार लाख रुपये के चेक ले लिए थे, परंतु रुपये नहीं दिए। आरोपी ने चेक बाउंस करा नोटिस भेज दिया और दुकान हड़पने की धमकी दे रहा था, जिससे आहत होकर चौकीदार ने आत्महत्या कर ली। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

जांच अधिकारी एएसआई मुकेश के अनुसार गांव पृथला निवासी नवीन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता महावीर गांव स्थित पंचायत भवन में चौकीदारी की नौकरी करते थे। उनके घुटनों में परेशानी थी। गांव निवासी राकेश वकालत करता है। राकेश ने उसके पिता महावीर से घुटनों के इलाज के लिए चार लाख रुपये देने की एवज में चेक ले लिए और रुपये नहीं दिए। उसके पिता काफी दिनों तक राकेश से चेक वापस मांगते रहे। राकेश ने कहा कि चेक उससे गुम हो गए हैं, जो करना है कर लो। करीब एक सप्ताह पूर्व राकेश ने चेक बैंक में लगा बाउंस करा दिए और उसके पिता को नोटिस भेज दिया। आरोपी राकेश उसके पिता को प्रताड़ित कर रहा था और उनकी दुकान हड़पने की धमकी दे रहा था। आरोपी से परेशान होकर उसके पिता ने शुक्रवार सुबह साढे़ छह बजे घर से पंचायत भवन में फंदा लगा लिया। उन्होंने भवन के शौचालय के रोशनदान में चुन्नी का फंदा बनाकर जान दी। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें आरोपी राकेश की वजह से आत्महत्या करना बताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बरामद सुसाइड नोट की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed