फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The two sides were beaten in Gharort, the situation was calm

घरोर्ट में दो पक्षों में मारपीट, हालात तानवपूर्ण

Wed, 12 Aug 2020 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
The two sides were beaten in Gharort, the situation was calm
घरोर्ट में दो पक्षों में मारपीट, हालात तानवपूर्ण
विज्ञापन

हथीन। हथीन मिंडकोला रोड स्थित घरोर्ट में मंगलवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि तोड़फोड़, लूटपाट एवं फायरिंग भी हुई। झगड़े की सूचना मिलते ही हथीन थाना प्रभारी सत्यनारायण दल बल के साथ पहुंचें। उन्होंने दोनों पक्षों को न्याय का भरोसा दिलाकर शांति स्थापित की। दोनों पक्षों ने अलग शिकायतें दी हैं। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि एक पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया है कि भारी संख्या में आए लोगों ने घर पर हमला किया। आरोप है कि उनकी जाति का नाम लेकर गालियां भी दीं। वहीं दूसरी तरफ से एक लड़की ने शिकायत दी है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसके घर पर हमला बोला। लड़की के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लीलता की। इसके बाद परिवारजनों के साथ भी मारपीट की। दोनों तरफ से पचास से अधिक लोग नामजद किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमे दर्ज करके जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की तरफ के लोगों ने मेडिकल परीक्षण कराए हैं। अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली हैं। समाचार भेजे जाने तक ग्राम के दोनों गुटों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस लगातार नजर रखे हुए है। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed