फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The stadium will be painted in the colors of the tricolor

तिरंगे के रंग में रंगेगा स्टेडियम

Fri, 13 Aug 2021 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
The stadium will be painted in the colors of the tricolor
पलवल में फाइनल रिहर्सल के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नृत्य करती छात्राएं - फोटो : Palwal
पलवल। नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। इसमें उपायुक्त कृष्ण कुमार ने ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। पूरा स्टेडियम साफ-सुथरा होने के साथ तिरंगे के रंग में रंगेगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। ध्वजारोहण के बाद परिवहन मंत्री मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अनेक वीर सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, ऐसे महान सेनानियों को यह देश युगों-युगों तक याद रखेगा। उन्होंने इस अवसर पर समारोह की तैयारियों के मद्देनजर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम परिसर को पूरी तरह साफ-सुंदर बनाया जाए। चारों ओर झंडे लगेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने डंबल लेजियम व पीटी-शो की प्रस्तुति का प्रदर्शन किया। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने हरियाणवी गीत-बात मेरी सुण जाइये... तथा अपोलो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने वंदे मात्रम गीत पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा परेड कमांडर पुलिस उप अधीक्षक शिवा अर्चन शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक साहिल कुमार की हरियाणा पुलिस की टुकड़ी, एएसआई सुरेखा की हरियाणा महिला पुलिस की टुकड़ी, पीसी सुनील कुमार की होमगार्ड की टुकड़ी, एनसीसी सीनियर विंग एसडी कॉलेज पलवल के अनिकेत पौनिया व आईटीआई पलवल के नवीन की एनसीसी सीनियर विंग की टुकड़ियां, प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम पलवल वैशाली सिंह, नगराधीश अंकिता अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अनाज मंडी में किया जाएगा ध्वजारोहण
होडल। उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल का तहसीलदार संजीव नागर ने अवलोकन किया। 15 अगस्त को होडल की अनाज मंडी में आयोजित किए जाने वाले उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम वकील अहमद बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग, एसएचओ सुरेंद्र राठी सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। संवाद

युद्ध विरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानी होंगे सम्मानित
हथीन। उपमंडल स्तर पर मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन में हुई। इस कार्यक्रम की तैयारियां खंड शिक्षा अधिकारी दयाचंद रावत की देखरेख में हुई। 15 अगस्त को समारोह में एसडीएम लक्ष्मी नारायण बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस कार्यक्रम में युद्ध विरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed