फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The miscreants robbed the merchant leader in the market

बाजार में बदमाशों ने व्यापारी नेता से की लूटपाट

Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the merchant leader in the market
पलवल। जिले में निरंतर लूट की वारदात बढ़ रही हैं। लूटपाट की बढ़ती वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। बृहस्पतिवार शाम बस स्टैंड मार्केट स्थित एक दुकान पर नकाबपोश बदमाशों हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान के मालिक व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश वर्मा को तमंचा व चाकू दिखाकर मोबाइल व 76 हजार रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस बदमाशों के बारे में सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह मोती कॉलोनी का रहने वाला है और वह बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान चलाता है। 16 दिसंबर को शाम छह बजे उसकी दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने सबसे पहले उनकी दुकान की बिजली बंद कर दी, ताकि बाहर के लोगों को दुकान के अंदर कुछ न दिखे। दुकान की बिजली बंद कर बदमाशों ने दुकानदार पर तमंचा तान दिया, एक बदमाश के हाथ में चाकू भी था। इस दौरान एक बदमाश ने बंदूक दिखाकर दुकानदार को डराया कि उसकी बंदूक में कारतूस भरे हुए हैं। इसके बाद बदमाशों ने उनसे 76 हजार रुपये व एक मोबाईल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद बदमाश दुकानदार को दुकान के अंदर बंद करके भाग निकले। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग बदमाशों की तरफ दौड़ पड़े। मगर इतने में बदमाश मौके से फरार हो गए। जिस वक्त यह वारदात हुई उस समय दुकान मालिक के अलावा दुकान पर अनुराधा नाम की युवती व प्रदीप कुमार नाम का युवक भी मौजूद था। कैंप थाना पुलिस का कहना है कि मामले में लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में सरेआम हुई लूटपाट से व्यापारियों में भय का माहौल है। मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग व जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में चोरी व लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही, इसलिए बाजारों में पुलिस की नियमित गश्त होनी चाहिए। इस दौरान शहरी अध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष सतीश सिंगला, सुरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अनिल कुमार, अशोक कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed