फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The miscreants opened fire on the outpost in-charge

बदमाशों ने चौकी प्रभारी के ऊपर किया फायर

Thu, 09 Dec 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The miscreants opened fire on the outpost in-charge
हथीन। केएमपी पर हो रही वारदातों की रोकथाम के लिए केएमपी पर संदिग्ध प्वाइंटों पर प्रबंधक थाना हथीन, प्रभारी एवीटी हथीन एवं प्रभारी चौकी मंडकोला उपनिरीक्षक रामकिशन स्टाफ के साथ मौजूद थे। प्रभारी चौकी मंडकोला सिलानी रोड के एमपी पुल के पास थे, जहां उन्हें सूचना मिली कि केएमपी रोड पर तीन बदमाश आ रहे हैं। नाकाबंदी कर तीनों बदमाशों को रोका गया तो उन्होंने चौकी प्रभारी पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

केएमपी पर पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीनों बदमाशों को आते देख रुकने का इशारा किया तो वे बाइक को मोड़कर भागने लगे। पकड़ने की कोशिश पर दीपक उर्फ झबरू ने देशी कट्टे से चौकी प्रभारी पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बचे। उन्होंने आरोपी दीपक उर्फ झबरू निवासी गांव धतीर को धर दबोचा। आरोपी से बरामद देसी कट्टे में खोखा बरामद हुआ। बाइक पर बैठे दोनों अन्य साथी ईख के खेतों में घुस गए, जिन्हें घेराबंदी करके काबू किया गया। काबू किए गए आरोपी सुंदर पुत्र रण सिंह निवासी चांदहट से एक पंच तथा आरोपी कृष्ण पुत्र उदय निवासी धतीर से एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed