फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The family of the deceased created a ruckus by blocking the road

मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Thu, 10 Sep 2020 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
The family of the deceased created a ruckus by blocking the road
पलवल। होमगार्ड राकेश की बुधवार को हादसे में मौत के बाद परिजनों ने बृहस्प?तिवार को अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया और सड़क पर जाम लगाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे होमगार्ड के अ?धिकारियों ने 5 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को एएसआई जमील अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पुलिस टीम के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तिरूश्री गार्डन के सामने नाके पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। टीम में शामिल गांव स्वामीका निवासी होमगार्ड राकेश कुमार ने एक ईको कार को रुकने का इशारा किया। चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए राकेश कुमार को सीधी टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर देर शाम अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव लेने के इंकार कर दिया। परिजनों ने होमगार्ड के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इसके बाद सभी लोग अस्पताल के गेट पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी यशपाल खटाना ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची होमगार्ड की डिप्टी कमांडेंट तान्या ने पांच लाख रुपये व मृतक के बेटे को नौकरी देने की घोषणा की। वहीं अंतिम संस्कार के लिए भी 6 हजार रुपये देने की बात कही। जिसके बाद परिजन शव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed