फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The administration took action in the case of illegal occupation of the temple in village Sheshasai

Palwal News: गांव शेषसाई में मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में प्रशासन ने की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The administration took action in the case of illegal occupation of the temple in village Sheshasai
अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटवा कर पुलिस ने की मामले की जांच शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। गांव शेषसाई में भगवान लक्ष्मी नारायण के मंदिर पर गांव बांसवा के कुछ लोगों द्वारा ट्रस्ट बनाकर कब्जा किया गया और दान पात्र के अलावा अलग अलग स्थानों पर ताला लगा दिया। घटना के बाद मंदिर पर कई वर्षों से सेवारत गोस्वामी समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई। जिला प्रशासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीएम बेलिना लोहान, डीएसपी कुलदीप सिंह व थाना हसनपुर प्रभारी मलखान सिंह भारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मंदिर पर कब्जा करने वाले लोग भाग गए।

गांव बांसवा की पंचायत के अंतर्गत गांव शेषसाई में स्थित भगवान लक्ष्मी नारायण के मंदिर पर वर्षों से गांव निवासी गोस्वामी समाज के लोग पूजा पाठ करते आ रहे हैं। लेकिन, गत सप्ताह गांव बांसवा के कुछ लोगों ने फर्जी ट्रस्ट बनाकर मंदिर पर कब्जा कर लिया और आरोपियों ने दान पात्र पर ताला लगाकर मंदिर में अपना कार्यालय भी स्थापित कर लिया। घटना के बाद गोस्वामी समाज के लोगों ने जिला प्रशासन से मंदिर पर अवैध रूप से किए गए कब्जे के मामले की शिकायत की। मंदिर पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले को जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने संज्ञान लेते हुए तुरंत लोगों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। मंगलवार की सुबह एसडीएम बेलिना लोहान व डीएसपी कुलदीप सिंह सहित थाना हसनपुर मलखान सिंह सहित भारी पुलिस दल गांव में स्थित मंदिर परिसर पहुंचे और कब्जा हटवाया। सभी प्रकार के अवैध ताले हटवा दिए गए। पुलिस ने मामले में मंदिर सेवारत गोस्वामी की शिकायत पर केस दर्ज कर मंदिर पर लगे अवैध कब्जे से संबंधित बोर्डों को भी हटवा दिया। जानकारी के अनुसार प्राचीन काल से शेषसाईं गांव के लोगों का मंदिर प्रबंधन था। शेषसाईं गांव व आस-पास के गांवों के लोग यहां पर पूजा अर्चना करते आ रहे थे। अब बासवां गांव के कुछ लोगों ने मंदिर के लिए नया ट्रस्ट बना दिया था। नई कमेटी ने मंदिर की रसोई व दानपात्र पर भी कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन


---------------

दानपात्र पर ताला लगाने के साथ रसोई पर भी किया था कब्जा

मंदिर के लिए अवैध रूप से बनाई गई नई कमेटी के लोगों ने प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर की रसोई पर भी कब्जा कर लिया था। इसी के साथ उन्होंने मंदिर के सभी दानपात्रों पर भी ताले लगा दिए थे। प्रशासन के पहुंचने पर नई कमेटी के लोग मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------

शेषसाईं गांव के लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -मलखान सिंह, हसनपुर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed