फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   teen sexually abused

किशोरी का किया यौन शोषण

Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
teen sexually abused
होडल। मरीज की देखभाल करने के लिए एजेंसी के माध्यम से घर लाई गई किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता को शादी का झांसा भी दिया गया था। अश्लील वीडियो बनाने व जान से मारने की भी धमकी उसे दी गई। महिला थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हांलाकि अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश निवासी किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह मरीजों की देखभाल करने का काम करती है। दिल्ली की एजेंसी के माध्यम से वह होडल निवासी चंद्रभान के यहां ब्रेन ह्यूमरेज से पीड़ित उनकी पत्नी को देखभाल के लिए 19 दिसंबर 2020 से नौकरी करनी शुरू की। इसके लिए 30 हजार रुपये प्रतिमाह देना तय हुआ। पीड़िता का आरोप है कि कभी भी उसे पूरा वेतन नहीं दिया गया। नौकरी के दौरान चंद्रभान के बेटे हुकुम सिंह उर्फ दीपक ने 10 मार्च 2021 को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाने की भी धमकी दी। पीड़िता ने युवक के पिता से शिकायत की तो उन्होंने उम्र पूरी होने पर शादी कराने का झांसा दिया। इसके बाद दीपक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी के पिता चंद्रभान, बहन रेखा व जीजा देवेंद्र बल्हारा ने पीड़िता को धमकी दी कि दीपक से दूर रहे। अगर वह ऐसा नहीं करती तो उसे जान से मरवा देंगे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी रजमा देवी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास, तीन पर केस
हथीन। पशुओं को चारा डालने गई महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी रजमा देवी ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि 12 जनवरी की शाम करीब छह बजे उसकी पत्नी प्लॉट में भैंसों को चारा डालने के लिए गई थी। गांव निवासी वसीम, कामील व नसीम ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed