फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Teachers will demonstrate against the state government on 19th, teachers handed over a demand letter written with blood to the MLA

प्रदेश सरकार के खिलाफ 19 को प्रदर्शन करेंगे अध्यापक, शिक्षकों ने विधायक को सौंपा खून से लिखा मांग पत्र

Sun, 12 Dec 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teachers will demonstrate against the state government on 19th, teachers handed over a demand letter written with blood to the MLA
होडल। प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध अतिथि अध्यापकों ने विधायक जगदीश नायर के निवास पर खून से लिखित मांग पत्र सौंपा। अध्यापकों ने कहा कि अतिथि शिक्षकों में सरकार के प्रति भारी रोष है। 19 दिसंबर को यमुनानगर में सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ अतिथि टीचर संघर्ष समिति की बैठक 8 सितंबर को चंडीगढ़ में हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने अतिथि शिक्षकों को 30 अक्तूबर तक बेसिक वेतन, कैश लेस मेडिकल देने का कहा था, लेकिन अब तक इस संबंध में पत्र जारी नहीं हुआ। इससे पहले सरकार चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार नियमित करने व समान वेतन की घोषणा कर मुकर चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा किसरकार कहती है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं, दूसरी तरफ अतिथि शिक्षकों से वादे कर पलट रही है। सरकार के इसी वादाखिलाफी के कारण गेस्ट टीचर संघर्ष समिति ने 5 दिसंबर को प्रदेश बैठक में निर्णय लिया था कि 11 व 12 दिसंबर को पूरे हरियाणा के पक्ष व विपक्ष के सभी विधायकों को खून से लिखित ज्ञापन देंगे। इसी श्रंखला में स्थानीय विधायक जगदीश नायर को ब्लॉक प्रधान सतवीर सिंह के नेतृत्व खून से लिखा मंगा पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को यमुनानगर में सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया जाएगा। सरकार को चेतावनी देते हुए संघर्ष समिति की समस्त अतिथि अध्यापक संघ पारस शर्मा ने कहा कि सरकार समय रहते एक्ट में संशोधन करते हुए गेस्ट टीचर को नियमित करे नहीं तो गेस्ट टीचर किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस मौके पर फतेराम शर्मा, श्यामराज शास्त्री, ग्रीस गौतम, राजेंद्र, यादराम, आदेश कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed