फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Teachers and meritorious students honored

अध्यापकों और मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Tue, 17 Aug 2021 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Teachers and meritorious students honored
Teachers and meritorious students honored - फोटो : Palwal
पलवल। भारत विकास परिषद माधव शाखा पलवल द्वारा मंगलवार को राजकीय मिडिल स्कूल दरबार कुआं के परिसर में गुरु वंदन और छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के मुख्याध्यापक राजवीर रावत, अध्यापिका संतोष कुमारी, मंजू गुप्ता, राजेंद्र सिंह व सोनू सैनी को सम्मानित किया गया। इनके अलावा मुहीव खान, रोहित, मोहित, यश, देवेंद्र और रोहित आदि मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं जिला प्रधान सतीश कौशिश ने कहा कि जो छात्र अपने गुरु व माता-पिता का सम्मान करते हैं, वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल होते हैं। कार्यक्रम के संयोजनकर्ता गोविंद राम तायल ने कहा कि समाज में गुरु का स्थान भगवान से बड़ा है। सचिव गुलशन गोयल ने कहा कि भारत विकास परिषद के पांच प्रकल्प सेवा, सहयोग, समर्पण, संस्कार व संपर्क कार्य करते हैं। गोविंद राम तायल ने विद्यालय को 2 पंखे दान किए। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष कृष्णकुमार सिंगला, बृजमोहन तायल, मनमोहन मंगला, श्याम सुंदरी तायल, रेणुका मंगला, उमेश गुप्ता व सतीश वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed