फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   teacher demand a job restoration

शारीरिक शिक्षकों ने की नौकरी बहाल करने की मांग

Fri, 11 Sep 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
teacher demand a job restoration
पलवल में प्रदर्शन करते शारीरिक शिक्षक। - फोटो : Palwal
शिक्षकों ने की नौकरी बहाल करने की मांग
विज्ञापन

पलवल । हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजन में नौकरी बहाली के संबंध में शिक्षकों का क्रमिक अनशन शुक्रवार को 89वें दिन भी जारी रहा। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान वेदपाल और महासचिव गीतेश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान काफी संख्या में कर्मचारी और मजदूर बेरोजगार हो गए। महामारी ने देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसी स्थिति में भी सरकार ने पीटीआई शिक्षकों को बेरोजगार कर दिया। जबकि, अदालत ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया। सरकार की अनदेखी और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना का हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ निंदा करता है। साथ ही सरकार से अपील करता है कि मानवता और जनहित में पीटीआई की नौकरी बहाल करें। इस मौके पर जोगेंद्र, प्रताप, रमेश, प्रेमचंद, रामपाल और राजेश कुमार, वीर सिंह, राकेश, प्रेमलता, उर्मिला, सोमवती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed