फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Surya Namaskar campaign will conclude on 12th February

Palwal News: 12 फरवरी को होगा सूर्य नमस्कार अभियान का समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar campaign will conclude on 12th February
पलवल। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में सूर्य नमस्कार अभियान निरंतर जारी है। यह अभियान स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती के अवसर पर 12 फरवरी को संपन्न होगा। इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि अभियान का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम गदपुरी स्थित गुरुकुल में आयोजित किया जाएगा। आयुष योग सहायक अभय पाल ने कहा कि 30 दिनों तक नियमित सूर्य नमस्कार करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन आता है। अभियान के अंतर्गत बच्चों और युवाओं को योगासन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे एकाग्रता, स्मरण शक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह अभ्यास तनाव कम करने और समग्र विकास में सहायक सिद्ध हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed