फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Students played parliamentary roles in the Youth Parliament.

Palwal News: युवा संसद में छात्रों ने निभाई संसदीय भूमिकाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Students played parliamentary roles in the Youth Parliament.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारोडा में मंगलवार को युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम एनसीईआरटी और डाइट मालब के सौजन्य से आयोजित किया गया। युवा संसद का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रिया की जानकारी देना, उनमें नेतृत्व क्षमता, तर्क-वितर्क, अभिव्यक्ति कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर गंभीर चर्चा की और भारतीय संसद की कार्यप्रणाली को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। पक्ष और विपक्ष दोनों भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए छात्रों ने प्रश्नकाल, चर्चा और संसदीय कार्यवाही का प्रभावी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी आयुष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए संसदीय व्यवस्था, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। डाइट मालब की ओर से गठित निर्णायक मंडल में त्रिलोचन चौरसिया, इंचार्ज डाइट मालब, अमित काजल, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, विनोद नापा, प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, सुरेश कुमार, प्रवक्ता भूगोल, कुलभूषण भारद्वाज, प्रवक्ता हिंदी, रेणुका चौधरी, प्रवक्ता अंग्रेजी और अनीता कटारिया, प्रवक्ता रसायन शास्त्र शामिल रहे। युवा संसद में विद्यार्थियों ने विभिन्न संसदीय पदों की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

सुमैया ने अध्यक्ष, इकराना ने महासचिव, आफरीन ने प्रधानमंत्री और अजय कुमार ने विपक्ष के नेता की भूमिका निभाते हुए कार्यवाही का संचालन किया। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और अपनी बात तथ्यों व तर्कों के साथ रखने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से निर्णायक मंडल के सदस्यों, अतिथियों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed