{"_id":"6a2c62f7be31fa0b6d08eac0","slug":"storm-wreaks-havoc-200-electricity-poles-and-trees-toppled-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112752-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: आंधी ने मचाई तबाही, 200 से अधिक बिजली खंभे व पेड़ गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: आंधी ने मचाई तबाही, 200 से अधिक बिजली खंभे व पेड़ गिरे
विज्ञापन
आंधी के बाद गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग पर गिरे पेड़ों को हटाते वन विभाग के कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में गुरुवार शाम आई तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कुछ ही मिनटों तक चली तेज हवाओं ने बिजली व्यवस्था को चरमरा दिया, वहीं सड़कों पर बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। आंधी के कारण फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में 30 से 32 बिजली फीडरों पर असर पड़ा, जिससे 200 से अधिक बिजली के खंभे धराशायी हो गए और 12 से 13 ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गए। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नुकसान का आंकलन अभी भी जारी है।
बिजली विभाग युद्धस्तर पर काम में जुटा
आंधी के बाद दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की टीमें तुरंत मैदान में उतरीं। क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की मरम्मत और खराब ट्रांसफाॅर्मरों को बदलने का कार्य लगातार जारी है। हालांकि, अभी भी 5 से 7 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। डीएचबीवीएन के एसडीओ घनश्याम दास ने बताया कि आंधी के कारण बिजली नेटवर्क को व्यापक नुकसान पहुंचा है।
गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर भी दिखा असर
तेज आंधी का असर गुरुग्राम-अलवर राजमार्ग सहित कई प्रमुख और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर भी देखने को मिला। वन विभाग के 260 से अधिक पेड़ टूटकर या जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए। कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। घंटों की मशक्कत के बाद मुख्य मार्गों पर यातायात को सामान्य किया गया।
विज्ञापन
वन रेंज अधिकारी सैद उमर ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जा रहा है और नुकसान का विस्तृत आकलन तैयार किया जा रहा है।