फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Stone pelting and firing on police team

पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग

Thu, 02 Dec 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing on police team
हथीन। समीपवर्ती गांव खाइका में प्रतिबंधित मांस बेचे जाने की सूचना पर छापा मारने गई बहीन थाना पुलिस टीम के ऊपर आरोपियों ने पथराव किया तथा फायरिंग कर हत्या करने का प्रयास किया। जैसे-तैसे पुलिस टीम जान बचाकर वापस आ पाई। इस हमले में बहीन थाना पुलिस के कई कर्मियों को चोटें आई हैं तथा सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त भी हो गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मचंद ने बताया कि पीएसआई संजय, हवलदार सुशील, सहूद, एसपीओ राजकुमार, महेश चंद, होमगार्ड कल्लन एवं कयूम के साथ नांगल जाट के पास रात्रि गश्त पर थे। मुखबिर खास से सूचना मिली कि गांव खाइका में रफीक के मकान पर प्रतिबंधित पशु का मांस बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पीएसआई संजय कुमार के नेतृत्व वाले गश्ती दल ने खाइका में छापा मारा। मौके से 80 किलो प्रतिबंधित मांस तिरपाल में रखा मिला उसेे बरामद कर लिया। छुरी, तराजू एवं माप बाट आदि भी मिले। इस बीच जब वे बरामद सामान को लाने लगे तो ताहिर, शाकिर, जाहिद, जाकर आदि ने पुलिस पार्टी के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। एसपीओ राजकुमार, महेश एवं होमगार्ड कल्लन के ऊपर हमला कर दिया। पीएसआई संजय कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोग पुलिस पार्टी पर पथराव करने लगे। महिलाएं भी आ गईं। सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की गई। फायरिंग से पुलिस पार्टी की जान बाल-बाल बची। इसकी सूचना तत्काल उच्च पुलिस अधिकारियों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित निकटवर्ती थानों उटावड, हथीन, हथीन एवीटी स्टाफ, होडल सीआईए स्टाफ अन्य पुलिस दल गांव खाइका में पहुंच गए। भारी पुलिस बल के गांव में पहुंचने पर आरोपी भी घरों में ताले लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मचंद ने बताया कि इस मामले में 21 लोगों के खिलाफ गोवंश रक्षा अधिनियम, हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। जिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें शाकिर, नजराना, जाहिद, अफसाना, ताहिर, अजीज, नियामत, जाकिर, रफीक, चलाऊ, रफीक दूसरा, ताहिर हाफिज, रुकमुद्दीन, तौफीक संजीदा, हबसिना, इरफाना, अफसाना एवं जाकिर शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed