{"_id":"69bfc538930031ca3602d57d","slug":"speed-wreaks-havoc-in-palwal-two-killed-in-separate-road-accidents-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल में रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, कई घायल, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, कई घायल, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Sun, 22 Mar 2026 04:02 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 22 Mar 2026 04:02 PM IST
सार
पलवल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहला मामला सदर थाना क्षेत्र के केएमपी रोड का है। जहां ललितपुर निवासी पंकज कुमार के ट्रक को अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगाकर हादसे का शिकार बना दिया। इस दुर्घटना में चालक सोनू यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा मामला हसनपुर थाना क्षेत्र का है। बांसवा निवासी गुलशन कुमार और उसका साथी संजु देर रात बाइक से लौट रहे थे। तभी रामगढ़ के पास एक बलेनो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके पैर टूट गए।
विज्ञापन
मुंडकटी थाना क्षेत्र में अटाली निवासी पंकज अपनी पत्नी प्रेमलता और मां बीना देवी के साथ बाइक से लौट रहे थे। तूमसरा टोल टैक्स के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गलत लेन में आकर टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दिल्ली और नोएडा के अस्पतालों में रेफर किया गया है। शहर थाना क्षेत्र में मथुरा निवासी चंद्रा देवी को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान चंद्र देवी की मौत हो गई। चंद्र देवी अपने पति के साथ बल्लभगढ़ जा रही थी।
उधर, उटावड थाना क्षेत्र में आकेड़ा निवासी सरजीत के भाई मुफीद को एक स्विफ्ट कार ने सर्विस स्टेशन पर खड़ी बाइक समेत टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस सभी मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।