Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Soil and stones found in the aluminium scrap consignment

Palwal News: एल्यूमिनियम स्क्रैप की खेप में निकली मिट्टी और पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Soil and stones found in the aluminium scrap consignment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
शहर थाना क्षेत्र के मेटल कारोबारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक सप्लायर ने एल्युमिनियम स्क्रैप की खेप में वजन बढ़ाने के लिए मिट्टी, रोड़ी और पत्थरों से भरे कट्टे लोड कर भेज दिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पातली गांव स्थित एसडी मेटल्स के संचालक खुश बजाज ने बताया कि उन्होंने 17,127 किलोग्राम एल्युमिनियम स्क्रैप खरीदा था। 27 मई को स्क्रैप से भरा कंटेनर उनकी कंपनी पहुंचा। चालक ने माल खाली करने से पहले पूरा भुगतान करने की शर्त रखी, जिसके बाद निर्धारित राशि का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन


भुगतान के बाद जब कर्मचारियों ने कंटेनर खाली करना शुरू किया तो स्क्रैप के बीच छिपाकर रखे गए कई प्लास्टिक कट्टे मिले। जांच करने पर उनमें मिट्टी, रोड़ी और पत्थर भरे पाए गए। वजन कराने पर करीब पांच हजार किलोग्राम गैर-धातु सामग्री निकली, जिससे कंपनी को लगभग 17.92 लाख रुपये का नुकसान हुआ। शहर थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि मामले के जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed