फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Social workers got awarded

उल्लेेखनीय कार्य के लिए समाजसेवियों को किया सम्मानित

Fri, 16 Aug 2019 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Social workers got awarded
पलवल में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की सलामी लेते मंत्री विपुल गोयल। - फोटो : Palwal
पलवल। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं, खिलाड़ियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में खिलाड़ी अभिषेक वर्मा को 18वीं एशियन खेल में कांस्य पदक व 52वीं आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप निशानेबाजी में सिल्वर पदक प्राप्त करने पर उनके पिता व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक वर्मा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ी मयंक रावत को 39वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, अनुपमा को 62वें राष्ट्रीय स्कूल खेल में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक, जीतेन्द्र सोंलकी को 53वें जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक, राहुल तंवर व सागर सिंह को तीरंदाजी में, पैरा एथलिटिक्स के खिलाड़ी मुकेश, दिगम्बर, धरमेन्द्र, नीरज पोसवाल, कीर्ति व कविता को, वेटलिफ्टिंग में हरजीत कौर, निशानेबाजी में देवेश डागर तथा नरेश कुमार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

योग के लिए सुधीर कुमार, चरण सिंह, सत्यवीर, कुमरवती व सुदेश आर्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले सभी स्कूली बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लोक कलाकार लीडर भजन पार्टी राजाराम को लोकसभा आम चुनाव के दौरान वोटिंग ताऊ बनकर लोगों को वोट बनवाने व मतदान के लिए जागरूक करने पर सम्मानित किया। 100 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद मनरेगा के अंतर्गत सभी प्रोजेक्ट्स, बीपीएल, लोकसभा आम चुनाव, एमपी लैंड व सीएम घोषणा आदि में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से सराहनीय कार्य करने पर मुख्य कार्यकारी डी.आर.डी.ए. के कंप्यूटर आपरेटर जगदीश चन्द को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने 10वीं की परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले जीवन ज्योति स्कूल पलवल के छात्र शिव कुमार तथा 500 में से 498 अंक प्राप्त करने पर बाल विद्या निकेतन खाम्बी के विद्यार्थी धीरज व बी.के. स्कूल की छात्रा हर्षिता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed