फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Smuggler arrested with 262 grams of heroin

Palwal News: 262 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 262 grams of heroin
बरामद मादक पदार्थ की कीमत 40 लाख रुपये से अधिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। जिला पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत अपराध अनुसंधान शाखा तावड़ू ने 262 ग्राम हेरोइन सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान जगमाल, निवासी शिकारपुर, थाना सदर तावडू के रूप में हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थ की कीमत 40 लाख रुपए से भी अधिक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम सूचना मिली कि जगमाल पटौदी चौक से आगे दुकानों के पीछे मोटरसाइकिल पर फुटकर ग्राहकों को हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सेवल, निवासी बावला, थाना सदर तावडू से हेरोइन खरीदी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि पता लगाया जाएगा कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और कहां से मादक पदार्थ लाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed