फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Signature campaign to raise seats in classes

यूजी-पीजी कक्षाओं में सीट बढ़ाने को चला हस्ताक्षर अभियान

Thu, 18 Jul 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign to raise seats in classes
कॉलेजों में 20 फीसदी सीट बढ़ाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

फरीदाबाद। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने सभी सरकारी कॉलेजों में यूजी-पीजी कक्षाओं में 20 सीट बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय कॉलेज के मुख्य द्वार पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कॉलेज विद्यार्थियों ने सीट बढ़ाने की मुहिम को समर्थन दिया। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने अभियान का नेतृत्व किया।
कृष्ण अत्री ने बताया कि सभी कॉलेजो में दो मेरिट और दो वेटिंग सूची के दाखिले किए जा चुके हैं। बावजूद इसके 70 से 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले युवा दाखिले के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में स्नातक कक्षाओं (बीएससी, बीकॉम , बीए, बीबीए, बीसीए ) और स्नातकोत्तर कक्षाओं में (एमकॉम, एमएससी, एमए) में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बार ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में बदलाव किए गए थे जिसके कारण कई योग्य युवा दाखिला रेस से बाहर हो गए। सरकारी कॉलेजों में फीस भुगतान निजी कॉलेजों के मुकाबले काफी कम है।
विज्ञापन

ऐसे में राजकीय कॉलेजों में सीट बढ़ने से युवाओं को काफी फायदा होगा। इस मौके पर विकास फागना, दुर्गेश दुग्गल, विक्रम यादव, सौरव दीक्षित, महेश चौहान, मोहित गर्ग, गोविंद शर्मा, अनिल माहौर, खुशबू चौधरी, साहिल आदि ने सहयोग जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उच्च शिक्षा दाखिले के लिए खुला आवेदन पोर्टल
कॉलेजों में दाखिले के लिए उच्च शिक्षा का ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है। 28 जून तक दाखिला आवेदन से चूके युवा अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज स्तर पर जाकर भी यह आवेदन किया जा सकता है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed