फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Shrimadbhagwat katha

ईश्वर भक्ति भजनों पर जमकर नाचे श्रद्धालु

Sat, 13 Jul 2019 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
श्रीमदभागवत कथा में समाजसेवी प्रवीण गर्ग को सम्मानित करते कथा व्यास। - फोटो : Palwal
ईश्वर भक्ति भजनों पर जमकर नाचे श्रद्धालु
विज्ञापन

पलवल। प्राचीन तीजो बाले मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में पांचवें दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने कथावाचक बाल व्यास धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुना। इसमें शास्त्री ने खासकर माखन चोरी पर माता यशोदा द्वारा उखल बंधन करना व गिर्राज महाराज की पूजा का बेहद ही बेहतर प्रस्तुतिकरण दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए ईश्वर भक्ति भजनों पर महिलाएं व पुरुष जमकर नाचे। पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। इस अवसर पर बाल व्यास धर्मेन्द्र शस्त्री ने कहा कि मनुष्य को भगवान की आराधना निस्वार्थ भाव से करनी चाहिए। कर्म करना चाहिए, फल तो भगवान स्वयं देता है। भगवान श्रीकृष्ण लीलाओं से पहले भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के पुजारी रामकिशोर, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सहसचिव प्रवीण गर्ग, चंद्रभान गुप्ता, राजू गर्ग, महावीर ठाकुर, ठाकुर जयसिंह, काली चरण, रामकिशोर, सौदान सिंह, रामसिंह, हरीचंद पुरी नाग वावा, कल्लू पां, लक्ष्मण पां, धर्म वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed