{"_id":"5d3490488ebc3e6ce3782e14","slug":"sexual-harrashment-with-adult-girl-palwal-news-noi4504758158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा यौन शोषण
विज्ञापन

पलवल। जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक युवती का दुष्कर्म कर अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला थाना में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण के अनुसार एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके भाई के साथ गांव टीकरी ब्राह्मण निवासी भरत सिंह की दोस्ती थी। इस वजह से भरत सिंह उनके घर आता जाता था। आरोप है कि 2 मार्च 2018 को भरत सिंह ने युवती को घर से बाहर खाली प्लॉट में बुलाया तथा दुष्कर्म किया। उसी दौरान उसने युवती के अश्लील फोटो ले लिए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद अगस्त और नवंबर माह में भरत सिंह ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। जुलाई 2019 में पीड़िता घर से ब्यूटी पार्लर जा रही थी तो भरत सिंह ने रास्ता रोक लिया और मिलने की बात कही। पीड़िता ने विरोध किया तो भरत सिंह ने अश्लील फोटो को फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी दी। पीड़िता ने परेशान होकर परिजनों को सारी आपबीती बता दी। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
युवती का मोबाइल नंबर जबरन लेने में तीन पर केस
पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर युवती का जबरन मोबाइल नंबर लेने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई देवेंद्र के अनुसार एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 जून को वह पलवल जाने के लिए अमरपुर चौक पर सवारी का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान गांव थंथरी निवासी देवन उसके पास आया और उसे पलवल जाने के लिए गांव निवासी प्रेमचंद के साथ मोटरसाइकिल पर बैठा दिया। प्रेमचंद युवती को अलावलपुर नहर के पास कच्चे रास्ते पर सुनसान जगह ले गया। पीछे से बाइक पर देवन भी अपने एक अन्य साथी को लेकर वहां आ गया और युवती से उसका मोबाइल फोन मांगा। फोन देने से मना करने पर देवन से उसके बैग से फोन निकाल लिया तथा अपने मोबाइल पर नंबर डायल कर लिया। घर जाकर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई, लेकिन घर में शादी का माहौल होने के कारण पुलिस को शिकायत नहीं दी। शादी समारोह के बाद परिजनों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।