{"_id":"668ec3eb1d2afa8ff1026b51","slug":"second-container-driver-dies-after-being-crushed-by-a-container-palwal-news-c-24-1-fb11002-107302-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कंटेनर से कुचलकर दूसरे कंटेनर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कंटेनर से कुचलकर दूसरे कंटेनर चालक की मौत
Wed, 10 Jul 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर का डाला लगाते समय दूसरे कंटेनर ने पीछे से मार दी थी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नूंह-होडल सड़क मार्ग पर गांव सौन्दहद में स्थित ओम लॉजिस्टिक वेयरहाउस में मंगलवार को कंटेनर के ड्राइवर द्वारा डाला (पीछे वाली खिड़की) को लगाते समय दूसरे कंटेनर ड्राइवर ने लापरवाही से अपने कंटेनर को चलाते समय पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान गांव लोहिना निवासी ड्राइवर समय सिंह (35) दोनों कंटेनरों के बीच में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। वेयरहाउस में हुई घटना की सूचना जब गांव में पहुंची तो सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण वेयरहाउस में पहुंच गए और वेयरहाउस के कर्मचारी के अलावा ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बाद में वेयरहाउस के कर्मचारियों ने मामले की जानकारी मुंडकटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को समझा कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर आरोपी कंटेनर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी सुंदरपाल सिंह ने बताया कि गांव लोहिना निवासी मोहरराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी चार संताने हैं, जिसमें एक लड़की व तीन लड़के हैं। पीड़ित ने बताया कि उसका बड़ा बेटा गांव सौन्दहद के नंगला सुंदरनगर में स्थित ओम लॉजिस्टिक वेयरहाउस से अपने कंटेनर में माल भरकर ले जाने की तैयारी कर रहा था तभी दूसरे कंटेनर के ड्राइवर गणेश कुमार यादव निवासी गंगरी थाना बाराचट्टी जिला गया बिहार ने लापरवाही से अपने कंटेनर को चलते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसके बेटे समय सिंह की मौके पर मौत हो गई। समय सिंह की मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और वेयरहाउस के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर, मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।