{"_id":"6b0b2559f9809be9160d7164","slug":"provide-extra-guidance-to-weaker-students-adc-palwal-news-c-25-1-mwt1009-117574-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर छात्रों को दें अतिरिक्त मार्गदर्शन : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर छात्रों को दें अतिरिक्त मार्गदर्शन : एडीसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने अडॉप्ट स्कूल कार्यक्रम के तहत पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मालब का निरीक्षण किया। उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त मार्गदर्शन देने, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याएं समझकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस दौरान उन्होंने 10वीं और 12वीं की छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्थिति, समस्याओं, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने भी बे अनुभव, चुनौतियां और सपने साझा किए। छात्राओं ने बताया कि गणित विषय में उन्हें कुछ कठिनाइयां आती हैं, लेकिन नियमित अभ्यास और विद्यालय में आयोजित होने वाले टेस्ट से उनके आत्मविश्वास में सुधार हो रहा है। उन्होंने ''एक बच्चा, एक किताब'' अभियान के तहत पुस्तक पठन और प्रत्येक शनिवार को होने वाली जॉयफुल सैटरडे गतिविधियों को भी उपयोगी बताया। छात्राओं ने जिला प्रशासन की ओर से मिली वॉलीबॉल किट के लिए आभार जताते हुए खेलों में बढ़ती रुचि साझा की।
एडीसी ने शिक्षकों को 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने तथा छठी से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की मासिक परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।