फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Search operation conducted in view of security on Republic Day

Palwal News: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर चलाया सर्च अभियान

Wed, 24 Jan 2024 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Search operation conducted in view of security on Republic Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के कारण जिला पुलिस सतर्क हो गई है। बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अंशु सिंगला के निर्देश पर पलवल, हथीन, होडल व हसनपुर में संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय शाकिर हुसैन, डीएसपी हथीन सुरेश भड़ाना व डीएसपी होडल सज्जन सिंह ने किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में 14 स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। बिना नंबर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल धर्मशाला तथा साइबर कैफे की जांच की। सर्च अभियान में डॉलर एवं डेनी नाम के खोजी कुत्ते भी शामिल रहे। पुलिस ने वाहनों की जांच भी की। पुलिस अधिकारियों द्वारा होटल, रेस्तरां तथा धर्मशाला संचालकों को निर्देश दिए गए कि उनके पास ठहरने वाले लोगों की सूची संबंधित थाने में सौंपे, ताकि उनके बारे में पूरी तरह से जांच-पड़ताल की जा सके। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मकान व दुकान किराए पर देते समय व नौकर रखने के बारे में भी पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे व्यक्तियों के बारे में पूरी तरह से तस्दीक की जा सके। जिला पुलिस की ओर से चलाया जा रहा यह सर्च अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed