फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sanjay gurjar gives bytes to journalists

हथीन में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भाजपा को फिर पहुंचा सकती है नुकसान: गुर्जर

Sat, 13 Jul 2019 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sanjay gurjar gives bytes to journalists
पलवल में बात करते हुए भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संजय गुर्जर। - फोटो : Palwal
हथीन में पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भाजपा को फिर पहुंचा सकती है नुकसान: गुर्जर
विज्ञापन

पलवल। भाजपा की प्रदेेश कार्यकारिणी के सदस्य व किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहा कि इस बार हरियाणा में भी भाजपा 75 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। भाजपा के आगे कोई राजनीतिक दल नहीं टिक पाएगी। उन्होंने शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में हथीन विधानसभा सीट पर भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकी।
गुर्जर ने कहा कि वे पार्टी के उस समय के कार्यकर्ता है, जब भाजपा से लोग बचते थे। आज उन जैसे कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल कर पार्टी में शामिल हो रहे भगोड़े नए लोगों को आगे लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस बार हथीन विधानसभा क्षेत्र से किसी भी नए व्यक्ति को टिकट देने का पूरा विरोध करेंगे तथा चुनाव में भी उसके साथ खड़े नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

संजय गुर्जर ने कहा कि वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व मुख्यमंत्री को हथीन से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। पार्टी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी इच्छा पर विचार किया जाएगा। गुर्जर ने कहा कि उनके या पार्टी के किसी भी पुराने कार्यकर्ता की उपेक्षा कर नए व्यक्ति को चुनाव लड़ाने से पार्टी को हथीन में नुकसान उठाना पड़ेेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पिछले चुनाव में पूर्व मंत्री हर्ष कुमार को चुनाव लड़ाने से पार्टी को नुकसान हुआ था, इस बार भी पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करना नुकसानदायक होगा। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवाओं का दर्द झलक रहा है। वे पार्टी आलाकमान से क्षेत्र के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलकर फिर से इस बारे में अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि वे जिले में घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे तथा लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश बैसला, तैयब हुसैन, विजय गुर्जर सहित काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed