फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   sanitation system will soon be back on track.

Palwal News: महीने भर से ठप सफाई व्यवस्था जल्द लौटेगी पटरी पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
sanitation system will soon be back on track.
मुख्य मार्गों की सफाई पर खर्च होंगे करीब एक करोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। करीब एक महीने से चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पालिका प्रशासन की ओर से इसके लिए कागजी कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई है। अधिकारियों का दावा है कि जून माह से शहर में सफाई व्यवस्था दोबारा सुचारू हो जाएगी।
सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहर के बाजारों, मुख्य सड़कों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। कई स्थानों पर नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी जमा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में बढ़ती बदबू और मच्छरों के कारण लोगों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की थी।
विज्ञापन

निजी एजेंसी के माध्यम से होगी सफाई
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को निजी एजेंसी के माध्यम से संचालित करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कें और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा कूड़ा उठान के लिए वाहन और सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही एजेंसी को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। जून के पहले सप्ताह से नई व्यवस्था लागू होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक सफाई व्यवस्था को लेकर इस बार विशेष मॉनिटरिंग भी की जाएगी ताकि शहर में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
उधर, शहरवासियों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजारों में फैली गंदगी से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग की है ताकि शहर को गंदगी से राहत मिल सके।
कोट
मुख्य बाजार में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया। दुकानों के आगे गंदगी रहने से ग्राहकों पर भी गलत असर पड़ रहा है। नियमित सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए। -महावीर, दुकानदार
नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी जमा है। शाम होते ही मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। - नासिर, स्थानीय निवासी
शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने से राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य मार्गों पर फैली गंदगी से शहर की छवि लगातार खराब हो रही है। -राकेश, स्थानीय निवासी
गर्मी में सफाई व्यवस्था खराब रहने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन को मुख्य बाजार ही नहीं, वार्ड स्तर पर भी सफाई करवानी चाहिए। - विजय कुमार, स्थानीय निवासी

कोट
नगर पालिका प्रशासन नई एजेंसी के माध्यम से सफाई व्यवस्था बहाल करने की तैयारी कर रहा है। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जून से व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद है। -साहिल धनखड़, सचिव, नगर पालिका पुन्हाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed