फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   sacked physical teacher demonstrate and arrest

बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी

Fri, 14 Aug 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
sacked physical teacher demonstrate and arrest
प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी देने पहुंचे शारीरिक शिक्षक - फोटो : Palwal
बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों ने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी
विज्ञापन

पलवल। पिछले 58 दिनों से नौकरी बहाली के संबंध में अनशन पर बैठे बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर शिक्षकों के प्रदर्शन का समर्थन किया। इस दौरान कर्मचारियों और शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शारीरिक शिक्षकों के परिजनों ने भी हिस्सा लिया। शिक्षक और कर्मचारी सुबह 10 बजे कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में एकत्र हो गए। इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान बीधू सिंह और किसान सभा के जिला प्रधान धरमचंद की संयुक्त अध्यक्षता में जुलूस निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने बताया कि प्रदेश सरकार की कमजोर पैरवी और अदालत में गलत शपथपत्र के कारण 1983 पीटीआई शिक्षकों की नौकरी गई है। इस मामले में सरकार कोई रास्ता निकालने की बजाय लाठीचार्ज और झूठे मुकदमे लगाकर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। नेताओं ने सरकार से मांग की है कि पीटीआई की नई भर्ती को लेकर 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अपना अड़ियल रुख नहीं छोड़ा तो बर्खास्त पीटीआई के साथ-साथ सर्व कर्मचारी संघ भी जनता के बीच जाकर सरकार की पोल खोलेगी। सभी कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी गिरफ्तारी दी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर सभी कर्मचारियों को रिहा कर दिया। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान रमेश चन्द, उप प्रधान बनवारीलाल, सीआई टीयू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान वेदपाल, सचिव गीतेश शर्मा, राकेश शर्मा, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के नेता बीरसिंह, राकेश तंवर, बिजली यूनियन के नेता जितेंदर तेवतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed