{"_id":"60a3ffa18ebc3eadcc66863b","slug":"rtpcr-lab-to-be-built-in-district-hospital-report-will-be-available-in-few-hours-palwal-news-noi5825104157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब बनेगी, चंद घंटों में मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब बनेगी, चंद घंटों में मिलेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
कपिल शर्मा
पलवल। कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए अब लोगों को तीन दिन इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगा। चंद घंटों में कोरोना जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही जिला नागरिक अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब स्थापित करने जा रहा है। आगामी दो माह में अस्पताल में लैब तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर सरकार को भेजी है।
लैब बनने के बाद तीन दिन की बजाय आठ से 10 घंटों में ही कोरोना जांच रिपोर्ट मिलनी शुरू हो जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। इससे मरीजों का जल्द से जल्द उपचार शुरू किया जा सकेगा। कोरोना संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने नमूनों की संख्या बढाने का निर्णय लिया है। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जाएं और लोगों को तीन दिन की बजाए एक ही दिन में रिपोर्ट मिल सके और समय रहते उपचार शुरू किया जाए सके। सरकार ने सभी ऐसे जिलों में आरटीपीसीआर लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है जो दूसरे जिलों में कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजते हैं। सरकार के आदेश पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने लैब बनाने के प्रक्रिया शुरू कर दी है।
------
लैब अलग भवन में बनाई जाएगी
अक्तूबर माह तक प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ सकता है। उससे पहले ही विभाग ने कोरोना सैंपल जांच को तेज करने का निर्णय लिया है। जल्द ही इसके लिए आरटीपीसीआर लैब स्थापित बनाई जाएगी। लैब के लिए अस्पताल में ही अलग से भवन तैयार किया जाएगा। भवन की डीपीआर बनाकर विभाग को भेज दी गई है। बाहर से जांच रिपोर्ट आने में 24 से 36 घंटे का समय लगता है। लैब बनने के बाद सैंपल लिए जाने वाले दिन ही रिपोर्ट तैयार कर मरीज को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. लोकवीर सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल