फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   RO plant installed, yet people of the city are not getting clean drinking water

Palwal News: आरओ संयंत्र लगा, फिर भी शहर के लोगों को नहीं मिल रहा स्वच्छ पेयजल

Sat, 28 Sep 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 28 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
RO plant installed, yet people of the city are not getting clean drinking water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। जन सुविधाओं के विस्तार के लिए जो योजनाएं बनाई जाती हैं वे योजनाएं संबंधित विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण परिणाम नहीं दे पाती हैं। इसी तरह की एक योजना है स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ संयंत्र की स्थापना। जन स्वास्थ्य विभाग ने सात वर्ष पूर्व हथीन नगर के लोगों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय कुटी मंदिर के निकट आरओ संयंत्र स्थापित किया था। इस संयंत्र के माध्यम से पानी को ट्रीट करके पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनी, लेकिन आज तक लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हुआ।
योजना के लिए विभाग ने प्लांट में बिजली कनेक्शन भी लिया हुआ है। योजना के तहत विभाग ने घोषणा की थी कि पांच रुपये में बीस लीटर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए शहर के कई वार्डों में वाटर एटीएम भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त ट्रीट किए गए स्वच्छ पेयजल के लिए मदर डेरी की तरह स्मार्ट कार्ड भी जारी करने की घोषणा की गई थी। इस योजना पर लाखों रुपये मेवात विकास बोर्ड के माध्यम से खर्च किए गए। इसके बावजूद शहर के लोगों का कहना है कि संयंत्र से एक दिन भी स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका की निवर्तमान वायस चेयरपर्सन दीप्ति शर्मा ने बताया कि प्लांट के बावजूद स्वच्छ पेयजल नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मेवात विकास बोर्ड के माध्यम से 12 लाख रुपये खर्च किए गए थे। उन्होंने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत करके स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शुरू करवाने की मांग की गई परंतु विभाग ने आजतक इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया है। निवर्तमान पार्षद रविन कुमार ने कहा है कि लोगों को स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इस बारे में कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इस संयंत्र को उनके कार्यभार संभालने से पूर्व स्थापित किया गया था। संयंत्र को चलाने की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को दी गई थी। कई बार विभाग ने एजेंसी को नोटिस भी दिए हैं। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है। संयंत्र को चलाने की जिम्मेदारी जिस एजेंसी को दी गई वहां से संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है। प्लांट को चलाने के उपाय किए जाएंगे।
- योगेंद्र, जूनियर इंजीनियर, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed