{"_id":"5fbd46888ebc3e9c02168cda","slug":"rmp-doctor-dies-due-to-car-collision-palwal-news-noi550124639","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से आरएमपी डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से आरएमपी डॉक्टर की मौत
विज्ञापन
कार की टक्कर से आरएमपी डॉक्टर की मौत
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार आरएमपी डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार गांव मीसा निवासी हरीचंद ने बताया कि उनके भाई सतीश चंद आरएमपी डॉक्टर थे। 22 नवंबर को सतीश, रसूलपुर रोड स्थित धान मील के पास अपनी दुकान से बाइक पर घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे रसूलपुर से मीसा जाने वाली सड़क पर सामने से आ रही कार ने सतीश की बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे हरीचंद, भाई को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।