फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Review of applications from ultrasound centers at meeting

Palwal News: बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के आवेदनों की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Review of applications from ultrasound centers at meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। सिविल सर्जन कार्यालय में बुधवार को जिला सलाहकार समिति (पीएनडीटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और अल्ट्रासाउंड केंद्रों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. राहुल कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न आवेदनों की नियमों के अनुसार समीक्षा की गई। समिति ने डॉक्टरों के नाम पंजीकरण में जोड़ने, अल्ट्रासाउंड सेंटर के स्थान परिवर्तन, मशीन अपग्रेडेशन और नवीनीकरण से संबंधित आवेदनों पर विचार किया।
विज्ञापन


सदस्यों ने पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के सख्त पालन, लिंगानुपात सुधार और भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article