फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Remove encroachments from main roads to prevent accidents: Deputy Commissioner

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाएं : उपायुक्त

Thu, 19 Aug 2021 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Remove encroachments from main roads to prevent accidents: Deputy Commissioner
पलवल। उपायुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि जिले की सीमा में राष्ट्रीय व अन्य लिंक राज्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संबंधित विभाग उचित कार्यवाही अमल में लाएं तथा सभी जरूरी स्थानों पर साइन बोर्ड अवश्य लगाएं। उन्होंने यह निर्देश लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित वाहन पॉलिसी की बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है कि सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हों। जहां भी मरम्मत की जरूरत है, उसे तुरंत करवाया जाए। रोड के साइड में व ब्रेकर पर मार्किंग अवश्य की जाए। सभी विभाग अपने विभाग से संबंधित सड़क के पांच-पांच किलोमीटर की स्ट्रेच को मॉडल रोड के रूप में विकसित करें, जो रोड सुरक्षा के सभी पैमानों के अनुरूप तैयार हो तथा दुर्घटना की संभावना बिल्कुल भी न हो।
विज्ञापन

स्कूल वाहनों की फिटनेस भी देखें
उन्होंने कहा कि सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत सभी स्कूल वाहनों की जांच की जाए और जिस भी वाहन में कोई कमी है, उसे तुरंत ठीक करवाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएं। मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया जाए। अगर कोई व्यक्ति बार-बार अतिक्रमण कर रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर मॉनिटरींग की जा रही है। सड़क पर ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां सुरक्षा के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाते हैं। इस अवसर पर एसडीएम पलवल वैशाली सिह, एसडीएम होडल वकील अहमद, सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, सीएमजीजीए अर्चित वाट्स सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed