फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rape with minor girl

नाबालिग का अपहरण कर दिल्ली में किया दुष्कर्म

Fri, 19 Jul 2019 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Rape with minor girl
पलवल। घर से मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गई 14 वर्षीय लड़की का एक युवक ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता ने पीड़िता को उसके माता-पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देकर ट्रेन में बैठाकर दिल्ली अपने दोस्त के पास भेज दिया। जहां पर नशीली दवा खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया गया। वारदात के अगले दिन होश में आने पर पीड़िता को धमकी देकर आरोपी ने वापस पलवल भेज दिया। यहां पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई हीरामणी ने बताया कि एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि 14 जुलाई की रात दस बजे वह घर से मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आई थी। उसी दौरान मीट मार्केट निवासी राहुल ने बाइक पर उसका अपहरण कर लिया और रेलवे स्टेशन पर ले गया। जहां राहुल ने उसे परिजनों के जान की धमकी देकर 100 रुपये दिए और 10:55 वाले शटल में बैठा दिया। उसने पीड़िता को पुरानी दिल्ली उतर जाने के लिए कहा जहां पर उसका दोस्त अंकुर मिलेगा। पीड़ित जब पुरानी दिल्ली उतरी तो वहां पर राहुल का दोस्त अंकुर मिला जो डरा-धमका कर अपने घर ले गया। अंकुर के घर जाकर पीड़ित की तबीयत खराब हो गई। अंकुर ने उसे दवाई खिलाई जिससे वह बेहोश हो गई और अगले दिन सुबह होश में आने पर उसने खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इसके बाद अंकुर ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर वापस पलवल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed