फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rape of a widow woman by locking her son in the bathroom, the accused has already committed the crime, was making pressure of resignation

बेटे को बाथरूम में बंद कर विधवा महिला से दुष्कर्म, पहले भी वारदात कर चुका है आरोपी, राजीनामा का बना रहा था दबाव

Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rape of a widow woman by locking her son in the bathroom, the accused has already committed the crime, was making pressure of resignation
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में बेटे को बाथरूम में बंद कर विधवा महिला से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी इससे पहले भी महिला के साथ दुष्कर्म कर चुका है, जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है। अदालत में समझौता न करने पर दोबारा दुष्कर्म किया गया। आरोपी के जाने के बाद महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को कैंप थाना लेकर आई। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की गई है। खबर लिखे जाने तक गुरुग्राम के बादशाहपुर निवासी आरोपी संजीव को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी के अनुसार, एक महिला ने दी शिकायत में कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है तथा वह अपने बेटे के साथ शहर की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। उसके साथ गुरुग्राम के बादशाहपुर निवासी संजीव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह मामला अदालत में विचाराधीन और गवाही हो चुकी है। काफी दिनों से संजीव उस पर राजीनामे का दबाव बना रहा है। 14 अप्रैल को संजीव उसके घर आया और मामले में समझौता करने की बात कही। महिला के मना करने पर दूसरे दिन 15 अप्रैल को सुबह आठ बजे घर पहुंचा और महिला के बेटे को बाथरूम में बंद कर दिया। महिला के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक वारदात को अंजाम दिया। 12 बजे के बाद आरोपी घर से बाहर निकला तो महिला ने पुलिस को जानकारी दी और अपने बेटे को बाथरूम से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की गई और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed