{"_id":"5d52f7308ebc3e6cb47b4494","slug":"rakhi-sent-to-soldiers-palwal-news-noi455011035","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की रक्षा के लिए सैनिकों को भेजी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की रक्षा के लिए सैनिकों को भेजी राखियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। देश की सीमा की रक्षा कर रहे सैनिकों के लिए मंगलवार को विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां तैयार कर भेजी। राखियां जिला प्रशासन के माध्यम से भेजी गई हैं। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुसलीपुर में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं ने मनमोहक राखियां तैयार कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेश संचालक नवीन जय हिंद रहे। अध्यक्षता कर्नल राजेंद्र रावत ने की।
विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने अपने घर से लाए सामान से मौके पर ही सुंदर राखियां तैयार की। सबसे सुंदर राखी बनाने में सेंट जॉन स्कूल की छात्रा कशिश ने प्रथम, मोडिश स्कूल की साक्षी राजपूत ने द्वितीय और लोट्स इंटरनेशनल स्कूल की योगिता तंवर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सबसे सुंदर राखी बनाने वाली छात्राओं को जिला उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए छात्राओं द्वारा अपने हाथों से राखी बनाकर रक्षा बंधन के अवसर पर भेजना सराहनीय कदम है। इस तरह के कार्यक्रमों से देश की सेना के प्रति लोगों का सम्मान झलकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के तहत ज्यादा से ज्यादा से पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा डागर, अजीत तेवतिया, महिला जागृति मंच की जिला प्रधान मिथलेश शर्मा, समाजसेवी राहुल अंबावता, कुसुम गिरी, दशरथ थानेदार, वेदपाल पार्षद, पूर्व सरपंच भूदेव शर्मा, बाबूलाल सरपंच, किशनचंद शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।