फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   railway station guarded after terror threat

आतंकी धमकी के बाद पलवल रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी

Fri, 11 Sep 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
railway station guarded after terror threat
पलवल रेलवे स्टेशन पर गश्त करते रेलवे पुलिस कर्मी। - फोटो : Palwal
आतंकी धमकी के बाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

पलवल। प्रदेश में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की आतंकी धमकी के बाद पलवल रेलवे स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। इस संबंध में रेलवे पुलिस अधीक्षक अंबाला ने पत्र भेजकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। साथ ही ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध दिखने वालों की तलाशी और पूछताछ की गई। टिकट बुकिंग केंद्रों पर आने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। वहीं, रात को जवानों ने ट्रैक पर गश्त करनी शुरू कर दी है।

चेकिंग के बाद रवाना हो रही ईएमयू ट्रेनें
रेलवे की ओर से दैनिक यात्रियों के लिए ईएमयू ट्रेनें बंद हैं। लेकिन, रेलवे कर्मचारियों की आवाजाही के लिए दिन में दो ईएमयू चलाई जाती हैं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बाद ही भेजा जा रहा है। जीआरपी चौकी इंचार्ज भीम सिंह के मुताबिक, विभाग के आदेश पर दिन-रात चौकसी बरती जा रही है। रात के समय जीआरपी और आरपीएफ के जवान साथ में मिलकर विशेष पेट्रोलिंग कर रहे हैं। वहीं, सभी स्टॉफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed