फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Raids conducted to arrest the operator of a private clinic

Palwal News: निजी क्लिनिक की संचालिका की गिरफ्तारी के लिए मारे छापे

Wed, 15 Oct 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 15 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted to arrest the operator of a private clinic
हथीन। मंगलवार सांयकाल उटावड़ चौक स्थित ज्योति क्लिनिक एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी के बाद अब पुलिस ने छापे मारने शुरू कर दिए हैं। उटावड़ की जांच अधिकारी जगवती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संचालिका ज्योति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। जांच अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी ज्योति मथुरा जिला की निवासी है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी असरा उर्फ निशा से पूछताछ की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके से गर्भपात की 17 प्रकार की दवाइयां एवं सात प्रकार के उपकरण बरामद किए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दस हजार रुपये देकर नकली ग्राहक बनाकर गर्भवती महिला को भेजा था। निजी क्लिनिक की संचालक ने रुपये लेकर गर्भपात की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इस दौरान टीम ने छापा मारकर मौके से दवाइयां एवं सहायक असरा उर्फ निशा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। क्लिनिक संचालिका ज्योति एवं असरा के खिलाफ एमटीपी एक्ट एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed