{"_id":"5f7caa9b8ebc3e9b8268b6ad","slug":"quarrel-with-fire-brigade-case-on-three-palwal-news-noi540812561","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल कर्मियों के साथ किया झगड़ा, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल कर्मियों के साथ किया झगड़ा, तीन पर केस
विज्ञापन

पलवल। कोविड-19 से बचाव के लिए शहर को सैनिटाइज कर रहे दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ कार सवार युवकों ने झगड़ा कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर कैंप थाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ झगड़ा करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार फायर स्टेशन अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि जिला नगर आयुक्त के आदेशानुसार बीती तीन अक्तूबर की रात करीब 10 बजे चालक राज सिंह व एफएम अनिल कुमार शहर को सैनिटाइज करते हुए रेलवे रोड पर पहुंचे और छिड़काव करने लगे। तभी वहां एक कार आकर रुकी। कार से उतरे तीन युवकों ने दमकल कर्मियों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।