फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Purvanchal Samiti started preparations for Chhath Puja

पूर्वाचंल समिति ने छठ पूजा की तैयारियां की शुरू

Sat, 06 Nov 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Samiti started preparations for Chhath Puja
पलवल। दिवाली पर्व के समापन के साथ ही जिले में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को भाई दूज के साथ-साथ पूर्वांचल जन कल्याण समिति द्वारा छठ की तैयारियां की। गांव अगवानपुर स्थित छठ घाट पर साफ-सफाई के साथ पुताई का काम शुरू किया गया। शुक्रवार रात छठी मइया पर दीप जलाकर पूजा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने छठ घाट के साथ-साथ पूरे परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। समिति के अनुसार आठ नवंबर सोमवार को नहाय खाय से छठ पूजा का प्रारंभ होगा। नौ नवंबर मंगलवार को खरना होगा। 10 नवंबर दिन बुधवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 11 नवंबर गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल जन कल्याण समिति के जिला प्रधान विजय पटेल ने बताया कि छठ मइया का व्रत रखने वाले व विधि-विधान से पूजा करने वाले दंपति को संतान सुख मिलता है। साथ ही साथ परिवार पर किसी प्रकार का कोई संकट नहीं आता हैं और इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं। नहाय-खाय के साथ महिलाएं व्रत शुरू करेंगी। घरों में परंपारगत तरीके से पकवान पकाए जाएंगे। उसके बाद घरना किया जाएगा। छठ पूजा के दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 10 नवंबर की रात को छठी मइया का जगराता होगा, जिसमें पूरा रात कलाकार मां का गुणगान करेंगे। जगराते में जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान जिले के अधिकारियों व नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह छठ पूजा का आयोजन ऐतिहासिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed