फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Prostitution going on despite raids

Palwal News: छापामारी के बावजूद चल रहा देह व्यापार

Thu, 01 Jun 2023 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Prostitution going on despite raids
01पीएएलपी2- राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मॉल, जिसमें देह व्यापार कराया जाता था।
विज्ञापन

नए नाम व स्टाफ के साथ फिर से शुरू कर दिया जाता है अवैध धंधा


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है। साल में एक-दो बार पुलिस द्वारा इन स्पा सेंटरों पर छापामारी की जाती है, परंतु चार दिन बाद ही संचालक फिर से अपनी दुकान जमा लेते हैं और नए नाम व स्टाफ के साथ फिर से व्यापार शुरू कर देते हैं। दिल्ली-मथुरा रोड पर हुडा सेक्टर दो चौक के समीप चलने वाले एक मॉल में लंबे समय से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। करीब तीन बार इस मॉल पर पुलिस छापामारी कर देह व्यापार का खुलासा किया, परंतु मामला शांत होते ही फिर से यहां स्पा सेंटर खोल लिए जाते हैं। बुधवार को पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई में इस मॉल से पांच महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, इसके अलावा एक अन्य होटल से सात महिला-पुरुषों गिरफ्तार किया गया है, जिनमें शहर व कैंप थाना में वेश्यावृत्ति कराने के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
डीएसपी मुख्यालय शाकिर हुसैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक मॉल व होटल में देह व्यापार किया जा रहा है। आज भी बाहर से देह व्यापार के लिए लड़कियां बुलाई गई हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर छापामारी की। पहले नकली ग्राहक बनाकर उनके द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ 500 रुपये का नोट दिया गया। ग्राहक ने मॉल की पहली मंजिल पर चल रहे डिजायर होटल के काउंटर पर बैठे व्यक्ति से लड़की के बारे में बात की और हस्ताक्षर किया हुआ 500 रुपये का नोट दे दिया। ग्राहक ने बाहर आकर उन्हें इशारा किया तो मौके पर छापामारी की गई। छापामारी की सूचना मिलते ही भगदड़ मच गई, परंतु भारी पुलिस बल होने के कारण किसी को भागने नहीं दिया गया। छापामारी के दौरान काउंटर पर बैठे व्यक्ति के पास से 500 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा मॉल के बेसमेंट में चलाए जा रहे गोल्डन स्पा मसाज सेंटर में चार केबिन बने मिले, जिनमें तीन महिला व स्पा सेंटर संचालक मिला। संचालक स्पा सेंटर चलाने का कोई लाइसेंस भी पेश नहीं कर पाया। इसके अलावा अमन स्टार होटल से पांच महिला व दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह का कहना है कि इस सामाजिक बुराई को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। आगे भी इसी प्रकार जिले में छापामारी जारी रहेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रीम मॉल का नाम बदलकर अब आर्वी मॉल कर दिया गया है। इस मॉल पर पुलिस तीन बार छापेमारी कर चुकी है। हर बार यहां देह व्यापार का मामला पुलिस के सामने आया है, उसके बावजूद भी यहां निरंतर यह व्यापार किया जा रहा है। जनवरी 2022 में इस मॉल पर छापेमारी कर 22 महिला व 35 पुरुषों को गिरफ्तार वेश्यावृत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का नया अधिकारी आने पर यहां कार्रवाई की जाती है, उसके बाद हालात सामान्य हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed