{"_id":"5f341bf28ebc3e3cae135340","slug":"preparations-begin-for-independence-day-celebrations-palwal-news-noi5294246117","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

पलवल। जिला स्तर पर 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों व होमगार्ड ने परेड की रिहर्सल की। इस बार जिला स्तरीय इस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ध्वजरोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
इस अवसर पर पलवल के एसडीएम कंवर सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार, सीटीएम दिनेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, तहसीलदार रोहताश, लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार, हरियाणा रोडवेज के ड्यूटी इंचार्ज हाकिम अली, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गोपाल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी मौजूद रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संबंधित अधिकारी सभी हिदायतों व सावधानियों की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पलवल की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में की जाएगी। डिवीजन