फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   political

पंचायती राशि का दुरूपयोग करने के आरोपियों पर की जाए कार्यवाही : डा. बनवारी लाल

Fri, 27 Aug 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
political
पलवल। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पंचायती राशि का दुरुपयोग करने के दो मामलों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने समाज कल्याण कार्यालय में पेंशन संबंधी लंबित मामलों का निपटान 10 दिन के अंदर करने के भी निर्देश दिए। डॉ. बनवारी लाल ने ये आदेश शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में दिए। बैठक में मंत्री बनवारी लाल ने 14 लोगों की शिकायतें सुनी तथा अधिकारियों को आदेश दिए कि 10 दिन के अंदर सभी शिकायतों का निपटारा किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में सहकारिता मंत्री ने ग्राम नांगल सभा निवासी जमशेद की गांव में फर्जी तरीके से कार्य दर्शाकर पंचायत राशि को खुर्द-बुर्द करने संबंधी शिकायत पर निर्देश दिए कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। वहीं गांव भैंडोली निवासी नैन सिंह की शिकायत थी कि सरपंच व पंचायत सदस्यों ने पंचायती जमीन व रास्तों पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिस पर मंत्री ने निर्देश दिए कि इस मामले में पैमाइश हो गई है और अब नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने गांव इनायतपुर निवासी संजय की पंचायत कार्यों, श्मशानघाट की चारदीवारी, स्ट्रीट लाइटों व अन्य कार्यों में हेर-फेर संबंधी शिकायत पर जांच जिला परिवाद समिति के गैर सरकारी सदस्यों द्वारा करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव घुड़ावली निवासी सौकत अली की शिकायत पर गांव में विकास कार्यों के लिए पैसा आने व खर्च होने संबंधी मामले की जांच करवाने तथा उचित कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर, विधायक दीपक मंगला, विधायक प्रवीण डागर, उपायुक्त कृष्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, एसडीएम पलवल वैशाली सिंह, जिला परिषद के सीईओ अमित कुमार, होडल के एसडीएम वकील अहमद, शुगर मिल पलवल की प्रबंध निदेशक सुमन भांखड़, नगराधीश अंकिता अधिकारी मौजूद थे।
गांव अंधोप के रास्तों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
बैठक में गांव अंधोप निवासी यादराम की शिकायत थी कि गांव के रास्तों व चौक से अवैध कब्जे हटवाए जाएं, जिस पर मंत्री ने इन स्थानों से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव बहीन निवासी सोनू की शिकायत थी कि गांव में हुए कार्यों की जांच करवाई जाए, जिस पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हथीन ने बताया कि इस संबंध में शिकायतकर्ता को विकास कार्यों संबंधी रिकॉर्ड का अवलोकन करवाया गया, जिस पर उसने लिखित में संतुष्टि दी है। गांव रीबड़ निवासी नरेश की शिकायत थी कि उसकी माता की बुढ़ापा पैंशन बंद कर दी गई है, जिसे पुन: शुरू करवाया जाए, इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस समस्या का समाधान करवा दिया गया है तथा इस मामले में पैंशन को पुन: शुरू करवा दिया गया है। सहकारिता मंत्री ने निर्देश दिए कि जिला पलवल में पैंशन संबंधी सभी लंबित मामलों का निपटान जल्द से जल्द किया जाए, ताकि बुजुर्ग लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिकायतकर्ता फरीदाबाद निवासी किशोर शर्मा की शिकायत थी कि बाबा स्मृति कुंज समाधि स्थल बघौला के नजदीक से शराब के ठेके को हटवाया जाए। जिस पर जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त (बिक्री) ने बताया कि इस संबंध में कार्रवाई करते हुए शराब की दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करवा दिया गया है। गांव मानपुर निवासी रूप सिंह की शिकायत थी कि गांव के जोहड़ से अवैध कब्जा हटाया जाएं, जिस पर मंत्री ने निर्देश दिए कि जोहड़ की जगह को खाली करवाकर वहां रह रहे ग्रामीणों को अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाए।
फोटो 27पीएएलपी-4 में है।
कैप्शन: पलवल में जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैैठक लेते सहकारिता मंत्री बनवारी लाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed