फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Policemen beaten in Palwal opposing for cheating

नकल फेंकने से मना किया तो पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर फाड़ी वर्दी

Tue, 05 Apr 2022 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Policemen beaten in Palwal opposing for cheating
नकल फेंकने से मना किया तो पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी भी फाड़ी
विज्ञापन

पलवल अलावलपुर स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में नकल फेंकने से रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। दो युवकों और दो महिलाओं ने थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की घेरकर पिटाई की। आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए स्कूल के आसपास दिखने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल पुलिसकर्मियों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चांदहट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव अलावलपुर निवासी अर्जुन, अरुण, शीला सहित एक अन्य महिला के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

जांच अधिकारी रामकिशन के अनुसार, एसपीओ कुलवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे उसकी ड्यूटी राजकीय कन्या उच्च विद्यालय अलावलपुर में लगी थी। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए उनके साथ सब इंस्पेक्टर इंद्राज, एसपीओ साहब सिंह, प्रकाश वीर, सुभाष, होमगार्ड चेतन, अजय, जयवीर और चालक विरेंद्र मौजूद थे। स्कूल की चहारदीवारी के पास शोर होने पर वह सब इंस्पेक्टर इंद्राज और चालक विरेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे। उसने गाड़ी से नीचे उतरकर नकल फेंकने वालों से कहा कि धारा 144 लागू है, अपने घर चले जाओ। इतने में एक लड़के ने कहा कि यह हमारा घर है। युवक ने उसका गिरेबान पकड़ लिया और दूसरे युवक ने हाथ में लिए डंडे से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दो औरतों ने उसे थप्पड़ और मुक्के मारे। सब इंस्पेक्टर इंद्राज उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। शोर सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई और उनकी जान बचाई। इसके बाद एक युवक ने छत पर खड़े होकर तमंचा दिखाकर कहा कि आज तो बच गए हो, लेकिन अब दिखाई दिए तो जान से मार देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव अलावलपुर निवासी अर्जुन, अरुण, शीला सहित एक अन्य महिला के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed