{"_id":"68c45c3e36bd0fb591063716","slug":"petrol-pump-employee-dies-due-to-electric-shock-palwal-news-c-24-1-gr11004-117730-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: करंट लगने से पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत, संचालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: करंट लगने से पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत, संचालक पर केस
Fri, 12 Sep 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
12 वर्ष से कर रहा था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। रहीमपुर पुल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मथुरा (यूपी) जिले के हवेली गांव निवासी जयपाल सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले 12 वर्षों से पंप पर कार्यरत था।
मृतक के भाई सौरभ कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 10 सितंबर की रात उसके भतीजे धर्मेंद्र को फोन आया कि चाचा जयपाल को बैनर की लाइट ठीक करते समय करंट लग गया है और हालत गंभीर है। तुरंत उन्हें उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली एम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जयपाल को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक नवल किशोर ने जबरन जयपाल को बैनर की बिजली सुधारने के लिए कहा था, जबकि उसका कार्य केवल पेट्रोल भरने तक सीमित था। बिजली सुधारने का अनुभव न होने के बावजूद दबाव बनाकर उससे यह काम कराया गया। परिजनों ने मालिक पर साजिश और लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पंप मालिक नवल किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है और उन्होंने सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीर लापरवाही करार दिया है।