फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   People in the city facing the problem of traffic jam due to the construction of the elevated bridge

एलीवेटिड पुल निर्माण के चलते जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में लोग

Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
People in the city facing the problem of traffic jam due to the construction of the elevated bridge
पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर हूडा चौक से आगरा चौक तक निर्माणाधीन एलीवेटिड पुल के चलते वाहन चालकों को हर दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी राजमार्ग पर करीब दो से तीन घंटा तक जाम की समस्या रही। वाहन चालक जाम में फंसे रहे। हालांकि जाम का कारण एलीवेटिड पुल निर्माण के लिए डाला जा रहा गाडर रहा। इस दौरान वाहनों की दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर लंबी कतार लगी रही। पुलिस कर्मी वाहनों को निकालने में लगे रहे। राजमार्ग पर जाम लगने के कारण शहर के अंदर गलियों व लिंक मार्गों के रास्तों में भी जाम लग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब जैसे ही एलीवेटिड पुल पर गाडर डालने का काम शुरू हुआ तो दिल्ली-आगरा की तरफ आने वाले वाहनों के पहिये रुकना शुरू हो गया। कुछ देर में ही हालात ये हो गए कि जाम लगना शुरू हो गया। जाम इतना लंबा लग गया कि बस अड्डा चौक से लेकर कुसलीपुर स्थित अदालत व जिला सचिवालय तक के सामने तक वाहन फंस गए। पांच मिनट का सफर भी जाम के कारण दो घंटे में पूरा हुआ। जाम लगते ही स्थानीय लोगों ने वाहनों को लेकर ओमेक्स सिटी, पंचवटी रोड, नाले के साथ होते हुए झाबर नगर, रसूलपुर व शेखपुरा रोड से निकलना शुरू कर दिया। उनके पीछे बाहर से आ रहे वाहनों के चालकों ने भी वाहनों को वहीं से निकालना शुरू कर दिया। जिससे वहां भी उन मार्गों पर जाम लग गया। इससे ओमेक्स सिटी के लोगों के अलावा अन्य रिहायशी क्षेत्रों के लोगों को भी खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

एलीवेटिड निर्माण के समय प्रशासन व निर्माण करने वाली कंपनी को ध्यान देना चाहिए। कोशिश की जाए कि गाडर डालने का काम रात को हो तथा दिन में यदि गाडर डालने का काम किया जा रहा है तो बड़े वाहनों को पीछे ही दूर रोका जाए, ताकि शहर में जाम न लगे। प्रशासन को इस तरफ पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शहर में जाम की समस्या अधिक बढ़ रही है। इससे निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमन अरोड़ा, वकील
पुलिस व प्रशासन को जाम की समस्या से निजात दिलाने पर ध्यान देना चाहिए। गलत दिशा में वाहनों को चलने से रोकना चाहिए। ताकि जाम न लगे। आज जाम के कारण हालात इतने खराब है कि दुपहिया वाहन से भी लोग नहीं निकल पाते हैं। हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। प्रशासन को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

- दशरथ शर्मा, पूर्व थानेदार
जिले में जाम की समस्या अब नहीं है। एलीवेटिड पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण समस्या थोड़ी बनी हुई है। 31 मार्च तक एलीवेटिड पुल निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद समस्या नहीं रहेगी। फिर भी पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पूरी तरह से दे रहे हैं तथा जाम न लगे उसके लिए वाहनों को लगातार निकालने का प्रयास करते रहते हैं। पुलिस व प्रशासन हर संभव प्रयास करते हैं।
- अनिल कुमार, डीएसपर मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed