{"_id":"5d2b63d58ebc3e6cc5782fae","slug":"party-worker-get-ready-for-booth-level-work-palwal-news-noi4491057111","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर काम करें कार्यकर्ता ः गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर काम करें कार्यकर्ता ः गुर्जर
विज्ञापन
हसनपुर के गांव भिडूकी में गोंछी पुल निर्माण का कार्य का उद्घाटन करते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हाल में हुए लोकसभा चुनावों की तरह प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को बहुमत मिलेगा तथा सरकार बनेगी और मनोहर लाल मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि वे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की सभी नौ विधानसभा सीटें जिताकर भाजपा की झोली में डालने का कार्य करेंगे। गुर्जर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों के बीच बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लाखों रुपये की लागत से तैयार होने वाले गांव भिडूकी ऐंच पुल के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की कसर नहीं रहेगी। पार्टी का विस्तार करने के लिए दिल बड़ा करना पड़ेगा जिसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत करने का समय आ चुका है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की जीत कराने की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि वह बूथ स्तर पर जीत सुनिश्चित करें, विकास का काम उन पर छोड़ दें। गुर्जर ने रेहड़ी लगाने वाले, सफाई कर्मियों, मजदूरों, महिलाओं व बुजुर्गों को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही रीढ़ होता है।
भाजपा ने सभी 36 बिरादरी का सम्मान किया
गुर्जर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाया है जिसके पीछे यही कारण रहा है कि उन्होंने आम लोगों को पार्टी से जोड़ा है। कोई चाहे किसी भी पार्टी का रहा हो और भाजपा में आना चाहता है तो पार्टी उसका स्वागत करेगी। भाजपा ने सभी 36 बिरादरी का सम्मान किया है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में हुई अपनी जीत का श्रेय भी क्षेत्र की जनता को दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं ने जिस मेहनत के साथ प्रदेश की सभी 10 लोकसभा की सीटें जिताकर भाजपा की झोली में डाली हैं, उसी तरह विधानसभा चुनावों में पहले से भी अधिक सीटें जिताकर भाजपा की झोली में डालने का कार्य करें।
विज्ञापन
इससे पहले गुर्जर ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में भाजपा मंडल कार्यकर्ता बैठक में हिस्सा लिया। इसका गुर्जर के साथ जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह, पवन अग्रवाल, जगमोहन गोयल, पूर्व विधायक रामरतन, प्रेमराज तंवर, पवन पूनिया, चमेली देवी सोलंकी, ओमप्रकाश गर्ग, घीसाराम प्रधान, नेकपाल, मोनू कालडा, मनोज सौरोत, हरेंद्र सिंह, बलबीर चेयरमैन, जगप्रिय, भगत सिंह बेनीवाल, जगबीर चौहान, आदि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। यहां उन्होंने सभी पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख व बूथ प्रमुखों से पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की जानकारी ली।