फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   parents used to force their daughter to prostitution by giving her intoxicants and taking money in palwal

गंदे मां-बाप: नशा देकर बेटी को 'गिद्धों' के आगे परोसते, पीड़िता गई जीजा के पास; वहां भी न मिला किस्मत का साथ

Thu, 26 Oct 2023 05:40 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 26 Oct 2023 05:40 PM IST
सार

पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसके जीजा ने उसकी शादी के लिए एक लाख रुपये व 500 ग्राम चांदी जोड़ रखे थे, जिन्हें उसके जीजा ने हथीन में एक व्यक्ति के पास रखा हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि इस बारे में उसकी मां को पता चल गया तो वह उक्त व्यक्ति से एक लाख रुपये व 500 ग्राम चांदी को ले गई।

विज्ञापन
parents used to force their daughter to prostitution by giving her intoxicants and taking money in palwal
बेटी को नशीला पदार्थ खिला रुपये लेकर मां-बाप कराते थे दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में मां-बाप ने ही अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को वेश्यावृति में उतार दिया। आरोप है कि मां-बाप द्वारा बेटी को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में चार माह तक दुष्कर्म कराया गया। बदले में दुष्कर्म करने वालों से रुपये ऐंठे गए। 

विज्ञापन

किशोरी ने अपने पिता पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परेशान होकर पीड़िता अपने जीजा के पास रहने लगी तो उसकी शादी के लिए एकत्रित किए एक लाख रुपये व चांदी को उसकी मां ले गई। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर नामजद माता-पिता के खिलाफ षडयंत्र कर नशीला पदार्थ खिलाने, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार एक गांव निवासी एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी सगी मां रात के समय खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर देती थी। बेहोशी की हालत में उसका पिता व अन्य लोग (ग्राहक) उसके साथ दुष्कर्म करते थे। ऐसा चार माह से चला आ रहा था। मां-बाप दुष्कर्म कराने के लिए रुपये लेते थे। परेशान होकर पीड़िता भागकर अपने जीजा व बहन के पास चली गई और उनके साथ रहने लगी।

विज्ञापन

शिकायत में कहा कि उसके जीजा ने उसकी शादी के लिए एक लाख रुपये व 500 ग्राम चांदी जोड़ रखे थे, जिन्हें उसके जीजा ने हथीन में एक व्यक्ति के पास रखा हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि इस बारे में उसकी मां को पता चल गया तो वह उक्त व्यक्ति से एक लाख रुपये व 500 ग्राम चांदी को ले गई। शिकायत में कहा गया कि उसके मां-बाप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कोई और अपने बच्चों के साथ इस तरह के बर्ताब न करे।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी माता-पिता व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed