फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   palwal will become clean onlu through social participaion

सामाजिक भागीदारी से ही स्वच्छ बनेगा पलवलः विधायक दीपक मंगला

Fri, 11 Sep 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
palwal will become clean onlu through social participaion
कार्यशाला को संबोधित करतीं नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता। - फोटो : Palwal
सामाजिक भागीदारी से ही स्वच्छ बनेगा पलवल : विधायक
विज्ञापन

पलवल। पंजाबी धर्मशाला में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई। इसके तहत नगर परिषद और स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों व पार्षदों आदि को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विधायक दीपक मंगला ने कहा कि शहर के लोगों को अलग- अलग कूडे़दान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि कूड़े का सही निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि सामाजिक भागीदारी से ही पलवल जिले को साफ और स्वच्छ बनाया जा सकता है। कोविड-19 से बचाव के लिए सफाई व्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी है।

फीड बैक फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय सिन्हा ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा। उन्होंने कहा कि जिले में रोजाना करीब 72 टन कूड़ा निकलता है। इसका ठीक से निस्तारण किया जाना जरूरी है। घरों से समय पर कूड़ा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कूड़े का सही निस्तारण करने से नगर परिषद की आमदनी बढे़गी और पलवल का विकास होगा। नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले अधिकारियों और पार्षदों को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। पार्षद अपने-अपने वार्डों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। तभी स्वच्छता की रैंकिंग में सुधार लाया जा सकता है। इस अवसर पर भाजपा नेता एमडी वर्मा, पार्षद मोहित गोयल, सामाजिक कार्यकर्ता नमिता तायल आदि ने भी अपने विचार रखे। ृ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed