फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal is fourth in the family identity card

परिवार पहचान पत्र बनवाने में पलवल चौथे स्थान पर

Wed, 10 Feb 2021 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Palwal is fourth in the family identity card
हथीन। राज्य सरकार परिवार पहचान पत्र बनवाने का कार्य प्राथमिकता से कर रही है। मुख्य सचिव विजय वर्धन की समीक्षा में पलवल जिला इस काम में चौथे स्थान पर है, वहीं फरीदाबाद 21वें नंबर पर बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि पहले पलवल जिला तीसरे स्थान पर था, लेकिन अब एक स्थान नीचे खिसक गया है। 93 प्रतिशत से अधिक अपडेट के साथ फतेहाबाद पहले स्थान पर है। वहीं पलवल में अब तक 88 प्रतिशत से अधिक पहचान पत्र बने हैं। जिले में कुल 2 लाख 57 हजार 287 परिवार हैं। जिनमें से 2 लाख 26 हजार 580 परिवारों ने अपडेट कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं फरीदाबाद में कुल चार लाख 96 हजार 217 परिवार हैं। जिनमे से तीन लाख 71 हजार 770 परिवारों ने अपडेट कराया है। पलवल जिले में हथीन शहर प्रथम स्थान पर है। यहां 93 प्रतिशत से अधिक परिवार अपडेट करा चुके हैं। शहर में कुल 4270 परिवार हैं। जिनमे से 3998 परिवारों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। पलवल शहर में 37765 परिवारों में से 30255, होडल में 13983 परिवारों में 11999 परिवारों ने अपडेट करा लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रो में बडौली खंड प्रथम स्थान पर है। खंड के 20902 परिवारों में से 19432 परिवारों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं हथीन के ग्रामीण इलाकों के 61388 परिवारों में से 54338 परिवारों ने अपडेट कराया है। एसडीएम वकील अहमद ने बताया कि परिवार पहचान पत्रों के बिना किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सभी परिवार जल्द से जल्द इसे बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed